Maharashtra Cricket Association Stadium in Pune-Pitch Report
Cricket / by robal singhklgyjg / 114 views
महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम का इतिहास
Maharashtra Cricket Association Stadium- जो पुणे के गाहुंजे इलाके में स्थित एक प्रसिद्ध मैदान है। इस स्टेडियम पर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ घरेलू मैचों का भी आयोजन किया जाता है। बात करें इसके निर्माण की तो इसका निर्माण 2007 में शुरू हुआ था और 2012 में बनकर तैयार हो गया था। इसे बनाने में लगभग पांच साल का समय लगा।
अप्रैल 2012 को स्टेडियम का उद्धघाटन किया गया, जिसमें दर्शकों की बैठने की क्षमता 42,000 से ऊपर की है। हालांकि इस स्टेडियम पर दिसंबर 2011 में पहला मैच खेला गया जो महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश की टीम के बीच खेला गया, यह एक घरेलू मैच था। Maharashtra Cricket Association Stadium जिसे भारत के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में से एक माना जाता है। यह अपने आकर्षक डिजाइन और सुविधाएं के लिए जान जाता है।
Maharashtra Cricket Association Stadium पर पहला अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच 2012 में खेला गया, जो भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजन किया गया यह एक शानदार मैच देखने को मिला था। धीरे – धीरे स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हो गया और स्टेडियम पर पहला टेस्ट मैच 2017 में आयोजित किया गया था। इसी के साथ यह स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए प्रमुख योगदान देने लगा।
- Listing ID: 38056